Rashtra Bharat Logo

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, लगातार दूसरे दिन गिरे भाव, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, लगातार दूसरे दिन गिरे भाव, जानिए आज का लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: सस्ता हुआ सोना, लगातार दूसरे दिन गिरे भाव, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को बड़ी कमी के बाद आज भी भाव नरम रहे हैं। ऐसे में निवेश और खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है। जानिए आपके शहर में सोने का ताजा रेट।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Gold Price Today: सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है. सप्ताह की शुरुआत जहां बड़ी बढ़ोतरी के साथ हुई, तो वहीं आज लगातार दूसरे दिन सोने के भाव गिरे हैं. कल मंगलवार को सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, जिससे बाजार में भी हलचल मच गयी. तो अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोचा रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है. खरीदारी से पहले जान लीजिए अपने शहर में सोने का ताजा भाव.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 24 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,474 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,269 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,859 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली. 24 कैरेट सोने के भाव में 300 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 275 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत बढ़ोतरी के साथ हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 43 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 40 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं कल मंगलवार को सोने के भाव में जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 338 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 310 रुपये की बड़ी हिरवट देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 24 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,474 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,269 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹10,859 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर24K (₹/ग्राम)22K (₹/ग्राम)18K (₹/ग्राम)
लखनऊ₹14,474₹13,269₹10,859
जयपुर₹14,474₹13,269₹10,859
दिल्ली₹14,474₹13,269₹10,859
पटना₹14,464₹13,259₹10,849
मुंबई₹14,459₹13,254₹10,844
अहमदाबाद₹14,464₹13,259₹10,849
पुणे₹14,459₹13,254₹10,844
कोलकाता₹14,459₹13,254₹10,844
मेरठ₹14,474₹13,269₹10,859
लुधियाना₹14,474₹13,269₹10,859

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।