मेडिकल परीक्षा में पेपर लीक से छात्रों में नाराजगी
Nagpur medical entrance exam paper leak protest: नागपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले ने शहर में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। इस विरोध में एबीवीपी (ABVP) (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह विरोध प्रदर्शन नागपुर में दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ आयोजित किया गया।
पहला कार्यक्रम संविधान चौक, नागपुर पर हुआ, जहाँ एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर पेपर लीक के खिलाफ नारेबाजी की।
दूसरा कार्यक्रम महल, गडकरी चौक के समीप बढ़कर शॉप पर आयोजित हुआ, जहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
नागपुर में छात्रों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
दोनों संगठनों ने सरकार से दो प्रमुख मांगें रखीं —
- पेपर लीक में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
- परीक्षा देने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मेडिकल जैसी अहम परीक्षाओं में पेपर लीक न केवल व्यवस्था की विफलता है, बल्कि लाखों मेहनती छात्रों के सपनों पर भी चोट है।
फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है। देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर क्या कदम उठाती है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र