कोलकाता: तिलजला इलाके में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई को लेकर मंगलवार को पार्क सर्कस सेवन पॉइंट क्षेत्र रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
पुलिस के हस्तक्षेप के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से जमकर पथराव किया गया। इस दौरान पुलिस की गाड़ियों और बसों में तोड़फोड़ की गई तथा कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घटना के बाद Kolkata Police ने कड़ा रुख अपनाते हुए अब तक 38 लोगों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त Ashesh Biswas ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
घटना के अगले दिन बुधवार सुबह से ही पार्क सर्कस इलाके में तनावपूर्ण शांति का माहौल देखा गया। सड़कें लगभग सुनसान रहीं। किसी भी नई अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में केंद्रीय बलों द्वारा रूट मार्च किया गया, जबकि कोलकाता पुलिस भी बड़ी संख्या में तैनात रही।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, हालांकि इलाके में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है।