जरूर पढ़ें

NEET पेपर लीक जांच में CBI की बड़ी कार्रवाई, नागपुर के दो परीक्षार्थियों के घर छापेमारी

NEET पेपर लीक जांच में CBI की बड़ी कार्रवाई, नागपुर के दो परीक्षार्थियों के घर छापेमारी
NEET पेपर लीक जांच में CBI की बड़ी कार्रवाई, नागपुर के दो परीक्षार्थियों के घर छापेमारी (File Photo)

NEET पेपर लीक मामले में जांच अब और गहराती जा रही है। CBI की टीम ने नागपुर में दो परीक्षार्थियों के घर छापेमारी कर कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं। आखिर जांच एजेंसी को क्या सुराग मिले हैं और क्या यह देशभर में फैले बड़े नेटवर्क की कड़ी है? जानिए पूरी अपडेट।

Updated:

NEET Paper Leak: देशभर में चर्चा का विषय बने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में जांच लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच आज मंगलवार को CBI की टीम ने नागपुर में दो नीट परीक्षार्थियों के घरों पर छापेमारी की। दिल्ली से पहुंची टीम ने कई घंटों तक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन छात्रों या उनके परिवारों का कथित पेपर लीक नेटवर्क से कोई संबंध था। जांच के दौरान मोबाइल फोन, लैपटॉप और कुछ अहम दस्तावेजों की जांच की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

देशभर में कई जगहों पर छापेमारी

दरअसल, NEET UG 2026 पेपर लीक मामला अब देशभर में फैले बड़े नेटवर्क की शक्ल ले चुका है। पहले राजस्थान से शुरू हुई जांच अब महाराष्ट्र के कई शहरों तक पहुंच गई है। हाल के दिनों में CBI ने नांदेड़, लातूर और चंद्रपुर समेत कई इलाकों में भी छापेमारी की है। एजेंसी को शक है कि कुछ अभिभावकों और छात्रों ने पैसे देकर पहले से प्रश्नपत्र हासिल किए थे।

प्रश्नपत्र के बदले 10 -25 लाख तक की वसूली

जांच में यह भी सामने आया है कि कथित “गेस पेपर” के नाम पर असली प्रश्नपत्र छात्रों तक पहुंचाया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों से 10 लाख से 25 लाख रुपये तक वसूले गए। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग और परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ शिक्षक भी शामिल हैं।

21 जून को दोबारा परीक्षा

पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार और NTA पर भी सवाल उठे थे। बढ़ते विवाद और विरोध के बीच NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अब दोबारा परीक्षा 21 जून को कराए जाने की तैयारी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।