Modi Meloni Melody Toffee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे का एक खास और दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार चर्चा किसी बड़े समझौते या राजनीतिक बयान की नहीं, बल्कि एक छोटी सी टॉफी की हो रही है। दरअसल, पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत की मशहूर ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की, जिसे लोग सोशल मीडिया पर ‘Melodi Moment’ कहकर शेयर कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने गिफ्ट किया Melody टॉफियों का पैकेट
ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में पीएम मोदी नीले रंग के बंधगला सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि मेलोनी सफेद सूट पहने दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मोदी मुस्कुराते हुए मेलोनी को पारले की लोकप्रिय Melody टॉफियों का पैकेट देते हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हल्की हंसी-मजाक और दोस्ताना माहौल भी देखने को मिला। वीडियो शेयर करते हुए मेलोनी ने लिखा, “Thank you for the gift.”
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही तस्वीरें
इस छोटे से लेकिन खास अंदाज ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया यूजर्स इसे दोनों नेताओं के बीच बढ़ती दोस्ती और सहज रिश्ते का प्रतीक मान रहे हैं। खासकर ‘#Melodi’ शब्द पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा है, जिसे लोग मोदी और मेलोनी के नाम को जोड़कर इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में Melody टॉफी का यह गिफ्ट लोगों को और भी मजेदार लगा। इससे पहले भी पीएम मोदी और मेलोनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी.

इटली पहुंचे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी मेलोनी के साथ व्यापार, रक्षा, कनेक्टिविटी और रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर अहम बातचीत होने वाली है। औपचारिक बैठकों से पहले दोनों नेताओं ने इटली के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध कालीज़ीयम का भी दौरा किया।