Petrol-Diesel Price Today: 21 मई 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू ईंधन दरें स्थिर रहने से आम लोगों को राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है, जिससे ट्रांसपोर्ट सेक्टर, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ फिलहाल नहीं बढ़ा है।
मध्य पूर्व देशों में तनाव के कारण हो रही परेशनी
दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मध्य पूर्व के तनाव का असर लगातार कच्चे तेल की सप्लाई पर देखने को मिल रहा है। ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल ऑयल मार्केट में अस्थिरता बनी हुई है। खासतौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ी है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत तेल की सप्लाई इसी रास्ते से होती है। इसके बावजूद भारतीय तेल कंपनियों ने घरेलू बाजार में कीमतों को स्थिर रखने की कोशिश की है।
भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी करती हैं। इन कीमतों को तय करने में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम और डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति अहम भूमिका निभाती है। फिलहाल कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी से बचते हुए उपभोक्ताओं को राहत दी है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
| शहर | पेट्रोल (प्रति लीटर) | डीजल (प्रति लीटर) |
|---|---|---|
| नई दिल्ली | ₹98.64 | ₹90.67 |
| मुंबई | ₹109.70 | ₹93.14 |
| कोलकाता | ₹108.74 | ₹95.13 |
| चेन्नई | ₹104.49 | ₹95.47 |
| गुरुग्राम | ₹99.51 | ₹92.01 |
| नोएडा | ₹98.65 | ₹91.93 |
| बेंगलुरु | ₹107.14 | ₹95.04 |
| भुवनेश्वर | ₹105.25 | ₹96.83 |
| चंडीगढ़ | ₹98.10 | ₹86.09 |
| हैदराबाद | ₹111.84 | ₹99.95 |
| जयपुर | ₹108.94 | ₹94.14 |
| लखनऊ | ₹98.42 | ₹91.73 |
| पटना | ₹109.54 | ₹95.58 |
| तिरुवनंतपुरम | ₹111.70 | ₹100.59 |
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव होता है, तो आने वाले दिनों में घरेलू बाजार पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल लोगों को स्थिर कीमतों से राहत जरूर मिली है।