Silver Price Today:चांदी के भाव बीते करीब एक सप्ताह से स्थिर बने हुए हैं. शुरुआत में कीमत में हल्की गिरावट दिखती है, लेकिन दिनभर में कीमत वापस स्थिर हो जाते हैं. अगर चांदी के भाव कम या सामान्य कीमत पर स्थिर होते, तो यह ज्यादा चिंता वाली बात शायद नहीं होती, लेकिन बीते करीब 7 दिनों से चांदी के भाव ₹2,85,000 पर स्थिर बने हुए हैं. ऐसे ग्राहकों की चिंता काफी बढ़ गयी है. जानिए इस स्थिर कीमत के बीच आपके शहर में चांदी का ताजा भाव क्या है?
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 28 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹284.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,84,900 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 100 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं. दिनभर में यह गिरावट कायम रहती है या बढ़ोतरी देखने को मिलेगी या फिर वापस कीमत स्थिर हो जायेंगे यह देखना काफी दिलचस्प होगा.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत ही स्थिर कीमतों के साथ हुई है. चांदी की कीमत ₹2,85,000 रुपये के भाव पर बीते करीब एक सप्ताह से स्थिर है. हालांकि आज गुरुवार को फिलहाल कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 28 मई को चांदी की कीमत ₹2,849 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।