Gold price Today: सोने के भाव में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है. इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन कीमत में गिरावट दर्ज हुई है. हालांकि सप्ताह के शुरुआत में कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सोने के भाव में उतार-चढ़ाव से बाजार में हलचल मची हुई है. जानिए दो दिनों की गिरावट के बाद आपके शहर में सोने का ताजा भाव क्या है.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 27 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,903 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,579 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,931 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच सोना (24 कैरेट) 213 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था. वहीं इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 32 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव में 30 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं कल मंगलवार को कीमत में गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 49 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 45 रुपये की गिरावट देखने को मिली.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 27 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,903 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,579 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,931 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24K | 22K | 18K |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,903 | ₹14,579 | ₹11,931 |
| जयपुर | ₹15,903 | ₹14,579 | ₹11,931 |
| दिल्ली | ₹15,903 | ₹14,579 | ₹11,931 |
| पटना | ₹15,893 | ₹14,569 | ₹11,921 |
| मुंबई | ₹15,888 | ₹14,564 | ₹11,916 |
| अहमदाबाद | ₹15,893 | ₹14,569 | ₹11,921 |
| पुणे | ₹15,888 | ₹14,564 | ₹11,916 |
| कोलकाता | ₹15,888 | ₹14,564 | ₹11,916 |
| मेरठ | ₹15,903 | ₹14,579 | ₹11,931 |
| लुधियाना | ₹15,903 | ₹14,579 | ₹11,931 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।