Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: सॉल्टलेक स्वर्ण कारोबारी हत्या मामले के आरोपी बीडीओ पर नशे में हंगामे का आरोप

Kolkata News: सॉल्टलेक स्वर्ण कारोबारी हत्या मामले के आरोपी बीडीओ पर नशे में हंगामे का आरोप
Saltlake Gold Businessman murder accused BDO Prashant Barman drunken Incident: सॉल्टलेक स्वर्ण कारोबारी हत्या मामले के आरोपी बीडीओ पर नशे में हंगामे का आरोप (Photo: RB / Ekbal)

Saltlake Gold Businessman murder accused BDO Prashant Barman drunken Incident: सॉल्टलेक स्वर्ण कारोबारी स्वपन कामिल्या हत्या मामले के आरोपी बीडीओ प्रशांत बर्मन पर न्यूटाउन में नशे की हालत में हंगामा करने का आरोप लगा है। कथित तौर पर उनकी गाड़ी से एक बाइक सवार घायल हुआ। विरोध करने पर लोगों को धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ। बाद में इकोपार्क थाना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

न्यूटाउन सड़क विवाद के बाद फिर चर्चा में आरोपी बीडीओ

Saltlake Gold Businessman murder accused BDO Prashant Barman drunken Incident: कोलकाता/उत्तर 24 परगना: सॉल्टलेक के स्वर्ण व्यवसायी स्वपन कामिल्या के अपहरण और हत्याकांड में आरोपी जलपाईगुड़ी के राजगंज के बीडीओ (BDO) प्रशांत बर्मन एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे न्यूटाउन के सारची सिग्नल के पास नशे में धुत्त अवस्था में गाड़ी चलाते हुए उन्होंने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक लहूलुहान हो गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल बाइक चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

Saltlake Gold Businessman murder accused BDO Prashant Barman drunken Incident: सॉल्टलेक स्वर्ण कारोबारी हत्या मामले के आरोपी बीडीओ पर नशे में हंगामे का आरोप
Saltlake Gold Businessman murder accused BDO Prashant Barman drunken Incident: सॉल्टलेक स्वर्ण कारोबारी हत्या मामले के आरोपी बीडीओ पर नशे में हंगामे का आरोप (Photo: RB / Ekbal)

घटना के विरोध में जब स्थानीय लोग सामने आए, तो आरोपी बीडीओ (BDO) प्रशांत बर्मन ने उन्हीं पर पलटवार किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने विरोध कर रहे लोगों को कभी “भ्रष्ट” कहा, तो कभी “थप्पड़ मारने की धमकी” दी। एक समय वे खुद लड़खड़ाते कदमों से गाड़ी से उतरे और पुलिस को संबोधित करते हुए कहा  “मुझे गिरफ्तार करो।”

वायरल वीडियो के बाद पुलिस जांच हुई तेज

यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में आरोपी बीडीओ (BDO) का यह व्यवहार साफ देखा जा सकता है।

बिधाननगर कमिश्नरेट के इकोपार्क थाने की पुलिस ने आरोपी बीडीओ (BDO) प्रशांत बर्मन को मौके से हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि प्रशांत बर्मन पहले से ही सॉल्टलेक के स्वर्ण व्यवसायी स्वपन कामिल्या की हत्या के मामले में आरोपी हैं। अब इस नई घटना के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई और कड़ी होने की संभावना है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।