नितिन गडकरी के जन्मदिन पर हुआ खास सम्मान समारोह
Nitin Gadkari birthday Vastra Tula ceremony Nagpur: नागपुर, 27 मई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जन्मदिन पर मंगलवार को सांसद सांस्कृतिक महोत्सव समिति ने एन्रिको हाइट्स में “वस्त्र तुला” कार्यक्रम आयोजित कर उनका अनोखे अंदाज में अभिनंदन किया।
कैसे हुई “वस्त्र तुला” विधि
भव्य तुला को फूलों से सजाया गया था। एक पलड़े में गडकरी स्वयं विराजमान हुए और दूसरे पलड़े में उनके वजन के बराबर वस्त्र रखे गए। ढोल-ताशों और शंखनाद के बीच यह विधि संपन्न हुई। पूरा परिसर “जीवेत् शरदं शतम्” के जयघोष से गूंज उठा।

जरूरतमंद लोगों के लिए जुटाए गए वस्त्र
समिति अध्यक्ष प्रा. अनिल सोले ने बताया कि तुला में एकत्रित सभी वस्त्र हॉकर्स, श्रमिकों और जरूरतमंद लोगों में वितरित किए जाएंगे। यह आयोजन केवल उत्सव तक सीमित न रहकर सामाजिक सेवा से भी जुड़ा रहा।
कार्यक्रम में कौन-कौन रहे मौजूद
राज्य के राजस्व मंत्री एवं नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एकत्रित वस्त्रों का वितरण आने वाले दिनों में किया जाएगा।

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र