Lalit Modi Sushmita Sen Breakup Reason: पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन का रिश्ता साल 2022 में काफी चर्चा में रहा था। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आने के बाद इस रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि कुछ समय बाद दोनों के अलग होने की खबरें भी आने लगीं। अब ललित मोदी ने पहली बार खुलकर बताया है कि आखिर उनके रिश्ते के खत्म होने की असली वजह क्या थी।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि सुष्मिता ने उन्हें कई मायनों में बेहतर इंसान बनने में मदद की और वह उस दौर में उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा थीं। ललित मोदी के मुताबिक, अगर परिस्थितियां अलग होतीं तो शायद आज भी दोनों साथ होते।
Lalit Modi reveals he was the “kept boyfriend” by Sushmita Sen
Modi said Sen was a wealthy, independent woman who never let him pay. Jokingly calling himself a “diamond digger,” Modi said he was the one being financially pampered in the relationship. pic.twitter.com/fFiv8s2paR
— Brutal Truth (@sarkarstix) June 2, 2026
दूरी बनी अलग होने की सबसे बड़ी वजह
उन्होंने बताया कि उनके रिश्ते के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूरी थी। सुष्मिता सेन का पूरा करियर और काम भारत में था, जबकि उनकी जिंदगी लंदन में बस चुकी थी। दोनों अलग-अलग देशों में रहते थे, जिसके कारण रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल होता गया। ललित मोदी ने कहा कि यही दूरी उनके रिश्ते के खत्म होने की सबसे बड़ी वजह बनी।
हालांकि रिश्ता खत्म होने के बावजूद ललित मोदी आज भी सुष्मिता सेन के लिए काफी सम्मान रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सुष्मिता से जुड़ी कई खूबसूरत यादें हैं और आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा सुष्मिता की खुशियों और सफलता की कामना करते हैं।
ललित मोदी ने की सुष्मिता सेन की तारीफ
बातचीत के दौरान ललित मोदी ने सुष्मिता सेन की एक सिंगल मदर के रूप में भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सुष्मिता एक बेहद मजबूत और प्रेरणादायक महिला हैं। अपनी दोनों बेटियों की परवरिश उन्होंने जिस तरह से की है, वह काबिल-ए-तारीफ है। ललित ने कहा कि वह हमेशा हैरान होते हैं कि सुष्मिता हर चुनौती का सामना इतनी मजबूती और आत्मविश्वास के साथ कैसे करती हैं।
2022 में ललित मोदी ने किया था सुष्मिता संग रिश्ते का खुलासा
गौरतलब है कि साल 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ छुट्टियों की तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते का खुलासा किया था। उस समय यह खबर सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गई थी। हालांकि कुछ महीनों बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगीं और अब पहली बार ललित मोदी ने इस रिश्ते के टूटने की वजह पर खुलकर बात की है।