जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सोने की कीमत ने पकड़ी रफ़्तार, लगातार बढ़ रहे भाव, जानिए आज का ताजा रेट

Gold Price Today: आम आदमी कैसे खरीदेगा सोना? कीमत में तूफानी उछाल, जानिए आज का ताजा भाव
Gold Price Today: आम आदमी कैसे खरीदेगा सोना? कीमत में तूफानी उछाल, जानिए आज का ताजा भाव

लगातार बढ़ती कीमतों के बीच सोना फिर चमक उठा है। हर दिन नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ते दाम निवेशकों को हैरान कर रहे हैं। क्या ये तेजी आगे भी जारी रहेगी या आने वाला है कोई बड़ा बदलाव? जानिए आज के ताजा रेट और इसके पीछे छुपे संकेत।

Updated:

Gold Price Today: सोने के भाव में बीते कई दिनों से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कल 31 मार्च को भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई, वहीं आज भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 1 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव ₹14,967 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹13,721 और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹11,229 प्रति ग्राम है. फिलहाल सोने के भाव में रोजाना की तरह मामूली बढ़ोतरी दिख रही है, लेकिन यह आंकड़े दिनभर में कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते पांच दिनों से सोने के भाव में तेजी देखने को मिल रही है. महज पांच दिनों में ही सोने के भाव में करीब 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. कल 31 मार्च को 125 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई, वहीं 30 मार्च को 19 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली थी. इन पांच दिनों में 28 मार्च को सबसे अधिक 249 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 1 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹14,967 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,721 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,229 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट सोना (₹/ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/ग्राम) 18 कैरेट सोना (₹/ग्राम)
लखनऊ ₹14,967 ₹13,721 ₹11,229
जयपुर ₹14,967 ₹13,721 ₹11,229
दिल्ली ₹14,967 ₹13,721 ₹11,229
पटना ₹14,957 ₹13,711 ₹11,219
मुंबई ₹14,952 ₹13,706 ₹11,214
अहमदाबाद ₹14,957 ₹13,711 ₹11,219
पुणे ₹14,952 ₹13,706 ₹11,214
कोलकाता ₹14,952 ₹13,706 ₹11,214
मेरठ ₹14,967 ₹13,721 ₹11,229
लुधियाना ₹14,967 ₹13,721 ₹11,229

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।