Rashtra Bharat Logo

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल और CNG के भाव, देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल और CNG के भाव, देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल को लेकर आया बड़ा अपडेट, टंकी फुल कराने से पहले जरूर देखें आज का रेट

चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई शहरों में ईंधन के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। CNG भी महंगी हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसका असर ट्रांसपोर्ट, रोजमर्रा के सामान और घरेलू बजट पर साफ दिखाई देगा।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Petrol-Diesel Price Hike: देशभर के आम लोगों को आज शुक्रवार की सुबह बड़ा झटका लगा, जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर दी गई। करीब चार साल बाद तेल कंपनियों ने खुदरा ग्राहकों के लिए ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही CNG के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। नई कीमतें आज यानि 15 मई से लागू हो चुकी हैं।

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर

इस बढ़ोतरी का सीधा असर अब हर घर के बजट पर पड़ता दिखाई देगा। ऑफिस जाने वाले नौकरीपेशा लोग हों, रोज कमाने-खाने वाले मजदूर हों या फिर ट्रांसपोर्ट का कारोबार करने वाले लोग हर किसी की जेब पर इसका असर साफ महसूस होगा। पहले से बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में यह उछाल लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकता है।

सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से सह रही थी घाटा

तेल कंपनियों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण सप्लाई पर दबाव बना हुआ है। इसी वजह से कंपनियों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। बताया जा रहा है कि सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से रोजाना हजारों करोड़ रुपये का घाटा झेल रही थीं। आखिरकार कंपनियों ने कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला लिया, जिसका बोझ अब सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है।

जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का नया भाव

नई कीमतों के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹97.77 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹108.74, मुंबई में ₹106.64 और चेन्नई में ₹103.90 प्रति लीटर बिक रहा है। पटना में पेट्रोल का भाव ₹108.55 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। कई शहरों में कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहरपेट्रोल की कीमतबदलाव
नई दिल्ली₹97.77₹3 बढ़ा
कोलकाता₹108.74₹3.29 बढ़ा
मुंबई₹106.64₹3.10 बढ़ा
चेन्नई₹103.90₹3.10 बढ़ा
नोएडा₹98.04₹3.30 बढ़ा
बैंगलोर₹106.17₹3.21 बढ़ा
हैदराबाद₹110.89₹3.39 बढ़ा
पटना₹108.55₹3.01 बढ़ा

 CNG के ताजा भाव

इतना ही नहीं, CNG उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिली है। दिल्ली में CNG की कीमत ₹79.09 प्रति किलोग्राम और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में ₹84 प्रति किलोग्राम हो गई है। ऐसे में ऑटो, टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन का किराया भी बढ़ सकता है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।