नागपुर के गणेश टेकड़ी मंदिर में चढ़ाया जाएगा 1101 किलो का महालड्डू

नागपुर गणेश टेकड़ी मंदिर में 1101 किलो का महालड्डू: नागपुर के प्रसिद्ध गणेश टेकड़ी मंदिर में इस वर्ष भी भगवान गणेश को 1101 किलो का महालड्डू अर्पित किया जाएगा। दैनिक भास्कर की ओर से होने वाले इस आयोजन में महालड्डू के बाद महाआरती होगी। आरती में श्रद्धालु शामिल होंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद 1101 किलो के महालड्डू का प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाएगा।
विषयसूची
गणेश टेकड़ी मंदिर में महालड्डू अर्पण की तैयारी
नागपुर गणेश टेकड़ी मंदिर में 1101 किलो का महालड्डू: नागपुर के प्रसिद्ध गणेश टेकड़ी मंदिर में इस वर्ष भी भगवान गणेश को 1101 किलो का महालड्डू अर्पित किया जाएगा। दैनिक भास्कर न्यूज पेपर की ओर से हर वर्ष की तरह इस बार भी यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।
गणेश टेकड़ी मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन और आशीर्वाद के लिए वर्षभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। गणेशोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की विशेष भीड़ देखती है। नागपुर आने वाले कई बड़े सेलिब्रिटी और विशिष्ट व्यक्ति भी अपनी यात्रा के दौरान यहां दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
अपने विशाल आकार और वजन के कारण यह महालड्डू श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। इतने बड़े आकार के लड्डू को तैयार करने और मंदिर तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है।
महाआरती के बाद भक्तों में बांटा जाएगा प्रसाद
महालड्डू अर्पित करने के बाद मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद इसी महालड्डू का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा, जिसे पाने को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जाता है।
दैनिक भास्कर का यह आयोजन गणेशोत्सव की आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता का प्रतीक बन चुका है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
महालड्डू के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं में अभी से उत्सुकता बनी हुई है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

