जरूर पढ़ें

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फिसला सोना, खरीदारी का सही मौका? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फिसला सोना, खरीदारी का सही मौका? जानें ताजा रेट
Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन फिसला सोना, खरीदारी का सही मौका? जानें ताजा रेट

सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है लेकिन निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। पिछले सप्ताह तेजी के बाद इस सप्ताह गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। अलग-अलग शहरों में टैक्स के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है।

Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने के भाव में नरमी देखने को मिली थी और आज भी कीमतों में गिरावट जारी रही। इस गिरावट के बाद से एक ओर जहां ग्राहकों को राहत मिली है तो वहीं दूसरी ओर निवेशकों की चिंता बढ़ रही है.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 21 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,543 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,249 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,661 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी-भी बदल सकते हैं. फ़िलहाल सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सप्ताह की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन पूरे सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 270 रुपये प्रति ग्राम बढ़ोतरी हुई है.

इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. कल सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 49 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 45 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 21 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,543 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,249 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,661 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
जयपुर ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
दिल्ली ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
पटना ₹15,533 ₹14,239 ₹11,651
मुंबई ₹15,528 ₹14,234 ₹11,646
अहमदाबाद ₹15,533 ₹14,239 ₹11,651
पुणे ₹15,528 ₹14,234 ₹11,646
कोलकाता ₹15,528 ₹14,234 ₹11,646
मेरठ ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
लुधियाना ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।