जरूर पढ़ें

Silver price Today: चांदी में जबरदस्त उछाल, खरीदारों की बढ़ी चिंता, जानिए ताजा भाव

Silver price Today: चांदी में जबरदस्त उछाल, खरीदारों की बढ़ी चिंता, जानिए ताजा भाव
Silver price Today: चांदी में जबरदस्त उछाल, खरीदारों की बढ़ी चिंता, जानिए ताजा भाव

चांदी की कीमत में हाल के दिनों में तेज उतार-चढ़ाव के बाद जबरदस्त उछाल देखा गया है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। निवेशकों की रुचि बढ़ी है, जबकि आम खरीदारों की चिंता भी बढ़ी है। आगे भी कीमतों में तेजी बने रहने के संकेत मिल रहे हैं।

Updated:

Silver price Today: चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. कीमत में अचानक आए इस उछाल ने बाजार में हलचल मचा दी है. कल बुधवार को चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जिसके बाद से निवेशकों का रुझान तेजी से चांदी की ओर बढ़ गया है।

चांदी का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 16 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹270.10 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,70,100 है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी-भी बदल सकते हैं. फ़िलहाल चांदी की कीमत में 100 रुपये प्रति किलो की मामूली बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. बीते सप्ताह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. इतनी बड़ी बढ़ोतरी के बाद इस सप्ताह हुई गिरावट ने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है.
13 अप्रैल को चांदी की कीमत में 5000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. इसके अगले दिन चांदी की कीमत स्थिर रही, लेकिन इस स्थिरता के बाद चांदी ने रफ़्तार पकड़ी और कीमत में 15,000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 16 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,701 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।