Silver Price Weekly Update: इस सप्ताह अधिकांश दिन चांदी के भाव स्थिर ही रहे. शुरुआत के 4-5 दिन तो कीमत टस से मस नहीं हुए. इस पूरे सप्ताह केवल एक दिन चांदी की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी और उसके अगले ही दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसके बाद वापस सप्ताह के अंत में कीमत स्थिर हो गयी. पूरे सप्ताह चांदी के भाव 2.8 लाख के करीब ही स्थिर रहे, जिससे बाजार में हलचल मची हुई है. कुल मिलाकर इस सप्ताह चांदी के भाव में 5000 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है. मालूम हो बीते सप्ताह चांदी के भाव में 5000 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी.
चांदी का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 31 मई को भारत में चांदी की कीमत ₹280 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,80,000 है. उल्लेखनीय है कि आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण फिलहाल कीमतें स्थिर रहेंगी, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही वापस सोने के भाव में उठा-पटक देखने को मिल सकती है.
इस सप्ताह की शुरुआत ही स्थिर कीमतों के साथ हुई है. चांदी की कीमत ₹2,85,000 रुपये के भाव पर स्थिर थी. इसी बीच गुरुवार को चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. लेकिन, शुक्रवार को वापस चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई. एक झटके में चांदी 5000 रुपये महंगा हो गया. वहीं कल शनिवार को सप्ताह के अंत में कीमत वापस स्थिर हो गयी.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो राजधानी दिल्ली में आज 31 मई को चांदी की कीमत ₹2,800 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।