जरूर पढ़ें

Gold Price Today: सस्ता होने के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चेक करें नए रेट

Gold Price Today: सस्ता होने के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चेक करें नए रेट
Gold Price Today: सस्ता होने के बाद फिर महंगा हुआ सोना, चेक करें नए रेट

कई दिनों से लगातार गिर रहे सोने के दामों ने खरीदारों को राहत दी थी, लेकिन अब बाजार ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को आई तेज उछाल के बाद शनिवार को भी सोना महंगा हुआ है। आखिर कितनी बढ़ी कीमत और आपके शहर में क्या है नया रेट? जानिए ताजा अपडेट।

Updated:

Gold Price Today: सोने के भाव में बीते कई दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी. तेजी से गिरते भाव के बीच सोने ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल आया है. कल शुक्रवार को अचानक सोने के भाव में तेजी देखने को मिली. वहीं आज शनिवार को भी कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है. जानिए इस बढ़ोतरी के बाद अपने शहर में सोने का ताजा भाव.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 30 मई को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,780 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,466 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,839 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच सोना (24 कैरेट) 213 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ था. वहीं इस सप्ताह सोमवार को बाजार खुलते ही 24 कैरेट सोने के भाव में 32 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के भाव में 30 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. इसके बाद मंगलवार को कीमत में गिरावट दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 49 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 45 रुपये की गिरावट देखने को मिली. वहीं बुधवार को क्रमशः 60 और 55 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. इसके बाद गुरुवार को इस सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई. एक ही झटके में 24 कैरेट सोना 223 रुपये और 22 कैरेट सोना 205 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया.
वहीं कल शुक्रवार को गिरती कीमतों के बीच सोने ने रफ्तार पकड़ी और कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. 24 कैरेट सोने के भाव में 158 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 145 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 30 मई को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,780 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,466 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,839 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट (₹/ग्राम) 22 कैरेट (₹/ग्राम) 18 कैरेट (₹/ग्राम)
लखनऊ ₹15,780 ₹14,466 ₹11,839
जयपुर ₹15,780 ₹14,466 ₹11,839
दिल्ली ₹15,780 ₹14,466 ₹11,839
पटना ₹15,770 ₹14,456 ₹11,829
मुंबई ₹15,765 ₹14,451 ₹11,824
अहमदाबाद ₹15,770 ₹14,456 ₹11,829
पुणे ₹15,765 ₹14,451 ₹11,824
कोलकाता ₹15,765 ₹14,451 ₹11,824
मेरठ ₹15,780 ₹14,466 ₹11,839
लुधियाना ₹15,780 ₹14,466 ₹11,839

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।