Rashtra Bharat Logo

Nagpur Crime: बुटीबोरी में पैरोल पर बाहर आए बदमाश ने परिवार को चाकू दिखाकर लूटा, मोबाइल वीडियो से पुलिस ने किया खुलासा

Nagpur Crime: बुटीबोरी में पैरोल पर बाहर आए बदमाश ने परिवार को चाकू दिखाकर लूटा, मोबाइल वीडियो से पुलिस ने किया खुलासा
Butibori Phukeshwar robbery Nagpur parole accused arrested: बुटीबोरी में पैरोल पर बाहर आए बदमाश ने परिवार को चाकू दिखाकर लूटा, मोबाइल वीडियो से पुलिस ने किया खुलासा (Photo: RB / Jassi)

Butibori Phukeshwar robbery Nagpur parole accused arrested: नागपुर के बुटीबोरी में पैरोल पर बाहर आए एक आरोपी ने अपने साथी के साथ परिवार को चाकू दिखाकर लूट लिया। पीड़ित की बेटी के मोबाइल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। मुख्य आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अमरावती जेल लौट गया, लेकिन पुलिस ने उसे इस मामले में नागपुर लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

बुटीबोरी लूटकांड: कैसे बेटी की मोबाइल वीडियो बनी सबूत

Butibori Phukeshwar robbery Nagpur parole accused arrested: नागपुर जिले के बुटीबोरी थाना क्षेत्र के फुकेश्वर इलाके में हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पैरोल पर जेल से बाहर आए एक बदमाश ने अपने साथी के साथ मिलकर एक परिवार को चाकू की नोक पर लूट लिया। जांच के दौरान पुलिस जब आरोपी के घर तक पहुंची, तो गिरफ्तारी से बचने के लिए वह खुद अमरावती जेल जाकर दाखिल हो गया। लेकिन पुलिस की जांच के सामने उसकी यह चाल ज्यादा देर नहीं चल सकी।

5 जुलाई की शाम बुटीबोरी क्षेत्र के फुकेश्वर में कृषि विभाग के कर्मचारी सुहास हजारे अपने परिवार के साथ कार से जा रहे थे। तभी दो बदमाशों ने कार रोककर चाकू की नोक पर लूटपाट की। घटना के वक्त पिछली सीट पर बैठी उनकी बेटी ने पूरी वारदात मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।

इसी मोबाइल वीडियो और घटनास्थल के आसपास करीब 25 किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी अफरोज उर्फ भाईजान पठान के घर तक पहुंच गई। भनक लगते ही आरोपी 10 और 11 जुलाई की दरमियानी रात अमरावती जेल पहुंचा और पैरोल समाप्त होने की बात कहकर खुद को जेल प्रशासन के हवाले कर दिया। अपराध की जानकारी न होने के कारण जेल अधिकारियों ने उसे दोबारा दाखिल कर लिया।

पैरोल तोड़कर भागा आरोपी, अमरावती जेल में खुद हुआ दाखिल

नागपुर पुलिस ने अब अफरोज उर्फ भाईजान पठान को गिरफ्तार करने के लिए अमरावती जेल प्रशासन और न्यायालय में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। विशेष अनुमति मिलने के बाद आरोपी को जांच के लिए नागपुर लाया जाएगा। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आगे की जांच जारी है, मुख्य आरोपी को नागपुर लाए जाने के बाद पूछताछ में और खुलासे हो सकते हैं।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।