New Town bus accident Kolkata: कोल इंडिया भवन के सामने बस गार्डवाल से टकराई, कई यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

New Town bus accident Kolkata: पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में गुरुवार सुबह कोल इंडिया भवन के सामने KB-16 रूट की एक निजी बस गार्डवाल से टकरा गई। हादसे के समय बस में 12 यात्री सवार थे। कई लोग घायल हुए, जबकि दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने बस जब्त कर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारण की जांच कर रही है।
विषयसूची
बस में सवार थे 12 यात्री, दो की हालत गंभीर
New Town bus accident Kolkata: कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में कोल इंडिया भवन के सामने बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। हादसे में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे की है। बांगुड़ से शापूर्जी रूट पर चलने वाली KB-16 नंबर की एक निजी बस अचानक नियंत्रण खोकर सड़क किनारे बनी गार्डवॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त बस में कुल 12 यात्री सवार थे। इनमें से अधिकतर घायल हुए, जबकि दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस बस चालक से कर रही पूछताछ
घटना के बाद बस को जब्त कर न्यू टाउन थाने ले जाया गया है। पुलिस बस चालक से पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस का नियंत्रण यांत्रिक खराबी की वजह से बिगड़ा या किसी अन्य कारण से। पुलिस बस की तकनीकी हालत की भी जांच करेगी।
हादसे के चलते कुछ देर के लिए इलाके में यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। न्यू टाउन थाने की पुलिस ने दुर्घटना के असली कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच पूरी होने पर ही स्पष्ट होगा कि हादसे के पीछे तकनीकी खराबी थी या चालक की लापरवाही।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

