बस में सवार थे 12 यात्री, दो की हालत गंभीर New Town bus accident Kolkata: कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में कोल इंडिया भवन के सामने बृहस्पतिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई यात्री घायल हो गए। हादसे में दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना सुबह करीब 7 बजे की है। बांगुड़ से शापूर्जी रूट पर चलने वाली KB-16 नंबर की एक निजी बस अचानक नियंत्रण खोकर सड़क किनारे बनी गार्डवॉल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त