जरूर पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: आज राहत या आफत? जारी हुए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानिए ताजा भाव

Petrol-Diesel Price Today: एक हफ्ते में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
Petrol-Diesel Price Today: एक हफ्ते में करीब 4 रुपये की बढ़ोतरी, जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इससे आम लोगों को राहत मिली है, लेकिन तेल कंपनियों पर नुकसान का दबाव बढ़ रहा है।

Updated:

Petrol-Diesel Price Today: दुनिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद आम लोगों को राहत मिल रही है, हालांकि इसके पीछे तेल कंपनियों पर बढ़ता दबाव भी साफ दिख रहा है।

कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार

ईरान-अमेरिका तनाव के कारण ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़े हैं, लेकिन भारत में अभी तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे आम उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है।

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

3 अप्रैल की सुबह जारी ताजा रेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल ₹94.77 प्रति लीटर और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं प्रीमियम फ्यूल की बात करें तो XP95 पेट्रोल ₹101.89 और XG डीजल ₹91.49 प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है।

हालांकि कीमतें स्थिर रखने का असर तेल कंपनियों पर साफ दिख रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर लगभग 104 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इस घाटे को “अंडर-रिकवरी” कहा जाता है, जिसे कंपनियां अपने मुनाफे से पूरा कर रही हैं।

एक्साइज ड्यूटी में कटौती

सरकार ने फिलहाल आम जनता को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है और कंपनियों से भी कीमतें न बढ़ाने को कहा है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उछाल के बावजूद देश में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

राहत की एक और बड़ी बात यह है कि देश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। सरकार के मुताबिक अगले 60 दिनों के लिए कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। ऐसे में फिलहाल उपभोक्ताओं को कीमत और सप्लाई दोनों मोर्चों पर राहत बनी हुई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।