जरूर पढ़ें

Silver Price Today: महंगी हुई चांदी! कीमत में जोरदार उछाल, जानिए ताजा भाव

महंगी हुई चांदी! कीमत में जोरदार उछाल, जानिए ताजा भाव
महंगी हुई चांदी! कीमत में जोरदार उछाल, जानिए ताजा भाव

कई दिनों की भारी गिरावट के बाद चांदी के दामों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। एक दिन की बड़ी गिरावट के बाद अचानक आई तेजी ने बाजार में हलचल बढ़ा दी है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच चांदी एक बार फिर निवेशकों और खरीदारों के लिए चर्चा का विषय बन गई है।

Updated:

Silver Price Today: इन दिनों चांदी के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कई दिनों की बड़ी गिरावट के बाद अब चांदी की कीमत रफ़्तार पकड़ती नजर आ रही है. कल 28 मार्च को चांदी के भाव में 5000 रुपये की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली थी. हालांकि इससे एक दिन पहले ही 27 मार्च को चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट भी दर्ज हुई थी. आज रविवार को बाजार बंद होने के कारण कोई बदलाव नहीं हुआ है.

चांदी के ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 29 मार्च को भारत में चांदी का भाव ₹245 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी की कीमत ₹2,45,000 है. चूंकि आज बाजार बंद है इस कारण आज कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन कल सोमवार को बाजार खुलते ही चांदी के भाव में वापस उठा-पटक देखने को मिल सकता है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते करीब दो सप्ताह से लगातार गिरावट के बाद चांदी 45,000 रुपये सस्ता हो गया था, लेकिन 24 और 25 मार्च को चांदी के भाव में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली. महज दो ही दिनों में चांदी के भाव में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई. 26 मार्च को कीमत सामान्य रहे, लेकिन 27 मार्च को वापस चांदी के भाव में 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट देखने को मिली. और कल वापस 5000 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 29 मार्च को राजधानी दिल्ली में चांदी का भाव ₹2,450 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किग्रा
लखनऊ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
जयपुर ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
दिल्ली ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
पटना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
मुंबई ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
अहमदाबाद ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
पुणे ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
कोलकाता ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
मेरठ ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000
लुधियाना ₹2,450 ₹24,500 ₹2,45,000

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।