Silver Price Today: चांदी के भाव में आज एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है. इससे पहले 21 अप्रैल को ही चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की जबरदस्त गिरावट देखने को मिली थी. इस बड़ी गिरावट के बाद कल कीमत स्थिर रही, लेकिन आज वापस कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है.
चांदी के ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 23 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹264.90 प्रति ग्राम है. वहीं एक किलो चांदी का भाव ₹2,64,900 है. फ़िलहाल कीमत में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. बीते सप्ताह चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. इस बढ़ोतरी के बाद से इस सप्ताह चांदी की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही थी.
इस सप्ताह के शुरुआत में भी चांदी के भाव स्थिर थे, लेकिन 21 अप्रैल को 10,000 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ चांदी धड़ाम से गिरा. इस बड़ी गिरावट के बाद कल कीमत स्थिर थी, लेकिन आज वापस कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव
विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 23 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,649 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।