जरूर पढ़ें

Silver Price Today: दो दिन की स्थिरता के बाद चांदी में गिरावट, जानिए ताजा रेट

Silver Price Today: दो दिन की स्थिरता के बाद चांदी में गिरावट, जानिए ताजा रेट
Silver Price Today: दो दिन की स्थिरता के बाद चांदी में गिरावट, जानिए ताजा रेट

दो दिन की स्थिरता के बाद चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे बाजार में हलचल बढ़ गई है। हालिया तेजी के बाद आई इस गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है, जबकि ग्राहकों के लिए सस्ते में खरीदारी का मौका बनता नजर आ रहा है।

Updated:

Silver Price Today: बीते दो दिनों की स्थिरता के बाद आज चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. स्थिरता के बाद आयी इस गिरावट से बाजार में हलचल तेज हो गई है. एक ओर जहां ग्राहकों को सस्ते दाम पर खरीदारी का मौका मिल रहा है, वहीं निवेशक थोड़े सतर्क नजर आ रहे हैं।

चांदी का ताजा भाव

ताजा अपडेट के अनुसार आज 21 अप्रैल को भारत में चांदी की कीमत ₹274.90 प्रति ग्राम है, जिसमें ₹0.10 की मामूली गिरावट दर्ज की गई है। वहीं प्रति किलोग्राम चांदी का भाव ₹2,74,900 है, जो ₹100 सस्ता हुआ है। उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर बाजार के अनुसार इसमें बदलाव संभव है।

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. बीते सप्ताह चांदी की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई थी. इस बढ़ोतरी के बाद से इस सप्ताह चांदी की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही थी. इसी बीच आज 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई है.

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव

विभिन्न शहरों में चांदी के भाव देखें तो आज 21 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत ₹2,749 प्रति 10 ग्राम है. वहीं मुंबई, कोलकाता, पटना और लखनऊ समेत कई मुख्य शहरों में भी आज कीमत सामान्य ही है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कई बार कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।