जरूर पढ़ें

आज पीएम मोदी से मिलेंगे बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी, शपथ के बाद पहली बड़ी बैठक

आज पीएम मोदी से मिलेंगे बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी, शपथ के बाद पहली बड़ी बैठक
आज पीएम मोदी से मिलेंगे बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी, शपथ के बाद पहली बड़ी बैठक

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद यह उनकी पहली अहम बैठक होगी। इस दौरान बिहार के विकास कार्यों, केंद्र-राज्य सहयोग और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होने की संभावना है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Updated:

Samrat Choudhary: बिहार को हाल ही में सम्राट चौधरी  के रूप में नया मुख्यमंत्री मिला है. नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। पद संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर उन्होंने कामकाज की रफ्तार तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को वे दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होने वाली है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पीएम मोदी से पहली औपचारिक मुलाकात होगी, जिस पर राजनीतिक गलियारों की नजर टिकी हुई है।

चुनावी रैलियों में व्यस्त थे पीएम मोदी

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले पीएम मोदी के व्यस्त कार्यक्रम खासकर पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर यह मुलाकात संभव नहीं हो पाई थी। लेकिन अब समय मिलने के बाद दोनों नेताओं की बैठक तय हुई है। माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार के विकास, केंद्र की योजनाओं और राज्य में चल रही परियोजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

15 अप्रैल को हुआ था शपथ ग्रहण

सम्राट चौधरी ने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ जेडीयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने भी पदभार संभाला। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन वे उस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके थे। ऐसे में अब यह मुलाकात और भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

एक्टिव मोड में सीएम

मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी का अंदाज अलग नजर आ रहा है। वे लगातार जनता के बीच जा रहे हैं, ‘जनता दरबार’ में लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित समाधान का भरोसा दे रहे हैं। उनके इस सीधे संवाद ने आम लोगों में उम्मीद जगाई है कि सरकार अब तेजी से काम करेगी। खुद सीएम ने भी साफ कहा है कि उनका लक्ष्य बिहार को एक विकसित राज्य बनाना है, और इसके लिए वे अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ काम करेंगे।

सिर्फ प्रशासनिक मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक मंचों पर भी सम्राट चौधरी सक्रिय दिख रहे हैं। हाल ही में पटना में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में उनकी मौजूदगी चर्चा में रही। महिला आरक्षण बिल को लेकर आयोजित पदयात्रा में उन्होंने महिलाओं का खुलकर समर्थन किया। मंच से उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि वे हर महिला की सुरक्षा के लिए खड़े हैं और किसी भी तरह की असुरक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।