Kolkata News: कॉलेज स्ट्रीट को नया रूप देने की तैयारी, एक सड़क बनेगी नो व्हीकल जोन
College Street Renovation No Vehicle Zone Plan: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट को नया रूप देने की योजना बनाई जा रही है। नगर विकास मंत्री अग्निमित्र पाल सहित अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। योजना के तहत एक सड़क को नो व्हीकल जोन बनाने और केवल साइकिल व ई-वाहनों को चलाने का प्रस्ताव है। साथ ही किताबों की दुकानों को व्यवस्थित करने की तैयारी भी की जा रही है।
विषयसूची
कॉलेज स्ट्रीट के विकास की योजना पर शुरू हुआ काम
College Street Renovation No Vehicle Zone Plan: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट इलाके को नए सिरे से सजाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। इसी सिलसिले में बुधवार को पुर व नगरोन्नयन विभाग की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने इस क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ कोलकाता पुर निगम की प्रशासक व कमिश्नर स्मिता पांडे, केएमडीए (KMDA) के सीईओ नितिन सिंहानिया और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बताया कि कॉलेज स्ट्रीट की किसी एक सड़क को “नो व्हीकल ज़ोन” के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा, “उस सड़क पर सिर्फ साइकिल और ई-कार या बैटरी चालित वाहन ही चल सकेंगे।”


नो व्हीकल जोन और किताबों की दुकानों को व्यवस्थित करने की तैयारी
उन्होंने आगे बताया कि पुर व नगरोन्नयन विभाग की योजना है कि इलाके की सभी किताबों की दुकानों को एक जगह लाकर समान रूप से व्यवस्थित किया जाए।
मंत्री ने यह भी कहा कि इस पूरी योजना को लेकर कोई भी व्यक्ति अपनी राय या सुझाव दे सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ केएमडीए (KMDA) और अन्य अनुभवी लोग भी अपनी राय देंगे।
कॉलेज स्ट्रीट, जो किताबों के बाज़ार और पुरानी दुकानों के लिए जाना जाता है, अब इस पुनर्गठन योजना के बाद नया स्वरूप ले सकता है। आने वाले दिनों में इस पर आम लोगों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर अंतिम खाका तैयार किया जाएगा।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

