जरूर पढ़ें

CBSE 10th Result Today: लाखों छात्रों की बढ़ी धड़कन, आज कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट!

CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक
CBSE 12th Result 2026: आज जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट! सबसे पहले यहां करें चेक

CBSE 10th Result Today: CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। डिजिटल संकेतों से साफ है कि नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं। लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हैं, क्या आएगा उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट या होगा कोई सरप्राइज? कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी।

Updated:

CBSE 10th Result Today: देशभर के लाखों छात्रों और उनके परिवारों की नजरें आज एक ही चीज पर टिकी हैं, CBSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) आज कभी भी नतीजों की घोषणा कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से आधिकारिक समय की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की गतिविधियों से संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट दोपहर तक जारी हो सकता है। इस साल करीब 26 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा दी थी।

डिजिलॉकर पर “Coming Soon” का मैसेज

इस बार रिजल्ट को लेकर गोपनीयता जरूर रखी गई है, लेकिन डिजिटल संकेत बहुत कुछ कह रहे हैं। DigiLocker और UMANG ऐप ने पहले ही छात्रों को अपने अकाउंट्स एक्टिवेट करने की सलाह दी है। खास बात यह है कि डिजिलॉकर ने सोशल मीडिया पर “Class X Results Coming Soon” का संदेश भी साझा किया है, जो आमतौर पर रिजल्ट जारी होने से ठीक पहले आता है।

कहां और कैसे देखें रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in, cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। हालांकि हर साल की तरह इस बार भी वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक की संभावना है, जिससे साइट स्लो हो सकती है। ऐसे में छात्रों को डिजिलॉकर और UMANG ऐप का विकल्प तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

इस बार क्या है खास?

CBSE ने इस साल परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए दो फेज में परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। आज जारी होने वाले नतीजे फेज-1 के हैं। इसके अलावा, बोर्ड ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी न करने का फैसला बरकरार रखा है, ताकि छात्रों के बीच अनावश्यक प्रतिस्पर्धा और तनाव को कम किया जा सके।

पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानक को पूरा नहीं कर पाएंगे, उनके लिए आगे सुधार के विकल्प भी उपलब्ध रहेंगे।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।