जरूर पढ़ें

झारखंड की वैष्णवी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर, हासिल की AIR 426

झारखंड की वैष्णवी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर, हासिल की AIR 426
झारखंड की वैष्णवी कुमारी बनीं स्टेट टॉपर, हासिल की AIR 426 (सांकेतिक तस्वीर)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने JEE Main 2026 का रिजल्ट जारी किया, जिसमें रांची की वैष्णवी कुमारी 99.977 परसेंटाइल के साथ झारखंड टॉपर बनीं। उन्होंने AIR 426 हासिल किया। राज्य के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जिससे झारखंड को गर्व महसूस हुआ।

Updated:

JEE Main Topper 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है, और इस बार झारखंड के लिए गर्व का बड़ा मौका सामने आया है। राजधानी रांची की वैष्णवी कुमारी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है।

वैष्णवी ने 99.977 परसेंटाइल हासिल करते हुए झारखंड की स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। खास बात यह है कि उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 426 हासिल कर इतिहास रच दिया। दिलचस्प बात यह भी रही कि वैष्णवी ने केवल सेशन-1 की परीक्षा दी थी और सेशन-2 में शामिल नहीं हुईं, इसके बावजूद उनका स्कोर पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा।

दूसरे स्थान पर जमशेदपुर के मुकुल महतो

झारखंड के अन्य टॉप स्कोरर्स की बात करें तो जमशेदपुर के मुकुल महतो ने 99.965 परसेंटाइल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं रांची के देवेश अग्रवाल 99.96 परसेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहे। धनबाद और जमशेदपुर के कई छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें तनमय तनय, सार्थक कुमार, रूद्रनील सिन्हा, तनीष कुमार और अयान कुमार जैसे नाम शामिल हैं।

कल जारी हुआ था रिजल्ट

इस साल का रिजल्ट दोनों सेशन (सेशन-1 और सेशन-2) को मिलाकर जारी किया गया है। NTA ने 20 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किया। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष कुल 16,04,854 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से लगभग 15,38,468 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यानी करीब 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

देशभर की बात करें तो 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले छात्रों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सबसे ज्यादा 5-5 छात्र शामिल हैं। वहीं राजस्थान के 4 और दिल्ली के 3 छात्रों ने भी इस सूची में जगह बनाई है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।