जरूर पढ़ें

Dhirendra Shastri Controversy Nagpur: शिवरायों के अपमान पर नागपुर में तेज विरोध, माफी की मांग

Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: शिवरायों के अपमान पर नागपुर में तेज विरोध और माफी की मांग
Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: शिवरायों के अपमान पर नागपुर में तेज विरोध और माफी की मांग (Photo: RB / Jassi)

Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: नागपुर में शिवाजी महाराज पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ शिवसेना ने जोरदार विरोध किया। सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और माफी की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मिलने पर आंदोलन और तेज होगा। पूरे मामले ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

Updated:

नागपुर में विरोध की तेज लहर

Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: नागपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में आपत्तिजनक बयान देने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के विरुद्ध शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने मंगलवार को नागपुर में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया।

महाल स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर प्रमुख किशोर कुमेरिया और शहर प्रमुख संदीप रियाल पटेल ने किया। इनके साथ हरिभाऊ बनाईत, महिला आघाड़ी की डॉ. मंजुषा बोधनकर, सुरेखाताई खोब्रागड़े तथा युवा सेना के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सैकड़ों शिवसैनिक, पदाधिकारी और शिवप्रेमी बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज से कोई ऐतिहासिक संबंध न रखने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने केवल अपना नाम चमकाने के लिए महाराज के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया, जो महाराष्ट्र को कतई स्वीकार नहीं है।

Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: शिवरायों के अपमान पर नागपुर में तेज विरोध और माफी की मांग
Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: शिवरायों के अपमान पर नागपुर में तेज विरोध और माफी की मांग (Photo: RB / Jassi)

शिवसेना की सख्त चेतावनी

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी — “छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आराध्य हैं। उनके बारे में गलत बयान महाराष्ट्र कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। धीरेंद्र शास्त्री तुरंत बिना शर्त माफी मांगें, अन्यथा महाराष्ट्र में बागेश्वर धाम का कोई कार्यक्रम नहीं होने दिया जाएगा।”

पूरा क्षेत्र “शिवरायों का अपमान बंद करो”, “माफी मांगो” और “महाराष्ट्र शिवरायों का है” जैसे नारों से गूंज उठा।

शिवसेना ने स्पष्ट किया है कि जब तक महाराज का अपमान करने वालों को सबक नहीं सिखाया जाता, शिवसैनिक चुप नहीं बैठेंगे। अब सभी की नजरें धीरेंद्र शास्त्री की प्रतिक्रिया और महाराष्ट्र में उनके आगामी कार्यक्रमों पर टिकी हैं।

Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: शिवरायों के अपमान पर नागपुर में तेज विरोध और माफी की मांग
Shiv Sena protest against Dhirendra Shastri Nagpur: शिवरायों के अपमान पर नागपुर में तेज विरोध और माफी की मांग (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।