Rashtra Bharat Logo

कुमार विश्वास को कोर्ट का समन, 15 मई को अदालत में पेश होने का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामला

कुमार विश्वास को कोर्ट का समन,  15 मई को अदालत में पेश होने का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामला
कुमार विश्वास को कोर्ट का समन, 15 मई को अदालत में पेश होने का आदेश (File Photo)

Kumar Vishwas : सुलतानपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने 2014 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को 15 मई को तलब किया है। अमेठी चुनाव प्रचार के दौरान प्रशासनिक निर्देश नहीं मानने के आरोप में सभी को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Kumar Vishwas: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से एक पुराना चुनावी मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। करीब 12 साल पुराने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन केस में अब कानूनी कार्रवाई ने नया मोड़ ले लिया है। सुलतानपुर की स्पेशल एमपी/एमएलए कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और चर्चित कवि कुमार विश्वास समेत दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्रियों सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती को 15 मई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के लिए तलब किया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

क्या है पूरा मामला ?

यह मामला वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है, जब कुमार विश्वास अमेठी सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में थे। उस समय अमेठी देश की सबसे चर्चित सीटों में से एक थी, जहां कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच सियासी मुकाबला बेहद हाई-प्रोफाइल बन चुका था। चुनावी माहौल गरम था और प्रचार अपने चरम पर था। इसी दौरान 6 मई 2014 को प्रशासन की ओर से एक कार्रवाई की गई, जिसने अब कानूनी रूप ले लिया है।

आरोप के मुताबिक, मतदान से 48 घंटे पहले निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत बाहरी व्यक्तियों को संबंधित क्षेत्र छोड़ना होता है। तत्कालीन कोतवाल मोहम्मद हमीद ने कुमार विश्वास और उनके समर्थकों को यह निर्देश दिया था कि वे क्षेत्र छोड़ दें, क्योंकि वे वहां के मतदाता नहीं थे। लेकिन आरोप है कि प्रशासन के बार-बार निर्देश देने के बावजूद कुमार विश्वास, सत्येंद्र जैन, सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों ने क्षेत्र नहीं छोड़ा। इसके बाद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।

सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी

विशेष शासकीय वकील कालिका प्रसाद मिश्र के अनुसार, यह मामला पहले अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में लंबित था, लेकिन हाल ही में इसे विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। अब विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया है।

15 मई को मामले की सुनवाई

15 मई को इस मामले की अगली सुनवाई होगी और कोर्ट ने सभी प्रमुख आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर 2014 के उस चुनावी दौर की यादें ताजा कर दी हैं, जब अमेठी की लड़ाई राष्ट्रीय सुर्खियों में थी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।