Rashtra Bharat Logo

West Bengal Re-Polling: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 बूथों पर हो रहा दोबारा मतदान, 9 बजे तक 16.23% वोटिंग

West Bengal Re-Polling: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 बूथों पर हो रहा दोबारा मतदान, 9 बजे तक 16.23% वोटिंग
West Bengal Re-Polling: कड़ी सुरक्षा के बीच 15 बूथों पर हो रहा दोबारा मतदान, 9 बजे तक 16.23% वोटिंग

West Bengal Re-Polling: पश्चिम बंगाल के मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर के 15 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक वोटरों में जबरदस्त उत्साह दिखा और 16.23% औसत मतदान दर्ज हुआ। केंद्रीय बलों की निगरानी में शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal Re-Polling: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के बाद उठे विवादों के बीच आज शनिवार की सुबह डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के कई इलाकों में सुबह 7 बजे से 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान शुरू हुआ। भारी सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त पुलिस बल और चुनाव अधिकारियों की कड़ी निगरानी में मतदान प्रक्रिया चल रही है। कई बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।

सुबह 9 बजे तक 16.23%  मतदान

सुबह 9 बजे तक सामने आए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों पर 16.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं डायमंड हार्बर में सुबह 9 बजे तक 15.83 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल औसत मतदान प्रतिशत 16.23% रहा।

क्यों हो रहा दोबारा मतदान ?

दूसरे चरण के मतदान के बाद कई बूथों पर गंभीर अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी। आरोप लगे कि कुछ स्थानों पर ईवीएम की रिकॉर्डिंग की गई, जबकि कई बूथों के कैमरे बंद पाए गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कैमरे बंद होने की सूचना समय पर आयोग तक नहीं पहुंची। शुरुआती तौर पर नेटवर्क समस्या को इसकी वजह बताया गया, लेकिन जांच के दौरान आयोग को कई अहम जानकारियां मिलीं, जिसने पूरे मामले को और संवेदनशील बना दिया।

चार बार पुनर्मतदान का प्रस्ताव

चुनाव आयोग के विशेष पर्यवेक्षक सुब्रता गुप्ता ने पहले ही संकेत दिया था कि डायमंड हार्बर के पर्यवेक्षक और रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से चार बार पुनर्मतदान का प्रस्ताव भेजा गया था। रिपोर्ट की समीक्षा के बाद आयोग ने आखिरकार 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराने का फैसला लिया। डायमंड हार्बर के बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 के अलावा मगराहाट पश्चिम के 11 बूथों पर फिर से वोट डाले जा रहे हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।