कोलकाता के रेड रोड पर हजारों लोगों ने किया योग, प्रधानमंत्री मोदी ने किया नेतृत्व

International Yoga Day celebration Kolkata Red Road: कोलकाता के रेड रोड पर द्वादश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने योग किया। वहीं बारासात कचहरी मैदान में भी हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर जोर दिया गया तथा स्वस्थ जीवन का संदेश दिया गया।
विषयसूची
कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उमड़ा जनसमूह
International Yoga Day celebration Kolkata Red Road: कोलकाता के रेड रोड पर रविवार सुबह 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन हुआ। इस मेगा योग शिविर का नेतृत्व स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
पश्चिम बंगाल में पहली बार इस पैमाने पर इतना व्यापक और स्वतःस्फूर्त सामूहिक योग आयोजन देखा गया। हजारों की संख्या में आम नागरिक खुले आसमान के नीचे प्रधानमंत्री के साथ योगासन में शामिल हुए।


इसी दिन उत्तर 24 परगना के बारासात कचहरी मैदान में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उद्यापन समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भी हजारों बच्चे और युवा शामिल हुए।
बारासात में हजारों छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास
नियमित योगाभ्यास से शरीर में लचीलापन आता है, दैनिक थकान दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। विशेषज्ञों के अनुसार योग मानसिक तनाव कम करने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव में भी सहायक है।
पश्चिम बंगाल में इस वर्ष के योग दिवस को ऐतिहासिक भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

