Rashtra Bharat Logo

कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद (Photo: RB / Ekbal)

PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता के श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह में भारतीय नौसेना के तीन नए युद्धपोत आईएनएस नीलगिरि, आईएनएस सूरत और आईएनएस दुनागिरि को आधिकारिक रूप से बेड़े में शामिल किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। इस अवसर पर देश की रक्षा क्षमता, समुद्री सुरक्षा और स्वदेशी जहाज निर्माण की बढ़ती ताकत को रेखांकित किया गया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

भारतीय नौसेना को मिले तीन नए आधुनिक युद्धपोत

PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता के श्यामाप्रसाद मुखर्जी बंदरगाह पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना के तीन स्वदेशी युद्धपोतों  आईएनएस (INS) दुनागिरि, आईएनएस (INS) सूरत और आईएनएस (INS) नीलगिरि  को आधिकारिक रूप से नौसेना बेड़े में कमीशन किया।

तीनों युद्धपोत पूरी तरह देश में निर्मित हैं और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नीति के तहत तैयार किए गए हैं।

युद्धपोतों की विशेषताएं

आईएनएस (INS) नीलगिरि आधुनिक स्टेल्थ तकनीक से लैस फ्रिगेट है। आईएनएस (INS) सूरत उन्नत हथियार प्रणाली और अत्याधुनिक सेंसर से सुसज्जित डेस्ट्रॉयर है।आईएनएस (INS) दुनागिरि बहुआयामी युद्धक क्षमता के साथ नौसेना की ताकत को और मजबूत करेगा।

PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद (Photo: RB / Ekbal)
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद (Photo: RB / Ekbal)
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद (Photo: RB / Ekbal)

कोलकाता में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

कमीशनिंग समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के प्रतिरक्षा क्षेत्र में स्वनिर्भरता का मार्ग और सुदृढ़ हुआ है। ये युद्धपोत देश की समुद्री सुरक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।” उन्होंने स्वदेशी जहाज निर्माण उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि भारत भविष्य में विश्व के विभिन्न देशों को रक्षा उपकरण निर्यात करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कड़ी सुरक्षा, भव्य आयोजन

समारोह स्थल पर नौसेना, कोस्ट गार्ड, कोलकाता पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजिरबिहीन तैनाती रही। नौसेना बैंड, गार्ड ऑफ ऑनर और आधिकारिक कमीशनिंग पर्व के साथ उपस्थित नौसेनिकों, अतिथियों और नागरिकों में उत्साह और गर्व का माहौल था।

इन तीन युद्धपोतों के बेड़े में शामिल होने से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक उपस्थिति और मजबूत होगी।

PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद (Photo: RB / Ekbal)
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद
PM Modi Three Navy Warships Commissioned Kolkata: कोलकाता में तीन नए युद्धपोत नौसेना में शामिल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे मौजूद (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।