पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर नया मोड़ आया है। तृणमूल कांग्रेस की आईटी सेल के प्रमुख देबांशु भट्टाचार्य को बाली पंचायत कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया है। इस सुनवाई के दौरान उनके परिवार के कई सदस्यों को भी बुलाया गया था। आज देबांशु अपने परिवार के सदस्यों के साथ बाली पंचायत कार्यालय के सुनवाई केंद्र में पहुंचे और कई गंभीर आरोप लगाए। देबांशु भट्टाचार्य ने सुनवाई के दौरान कहा कि लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक करोड़ बंगाल के लोगों का नाम सूची से हटाने की कोशिश की