कोलकाता, पार्क स्ट्रीट पोस्ट ऑफिस में बम की अफवाह, डॉग स्क्वॉड की तलाशी में कुछ नहीं मिला

Park Street Post Office bomb scare Kolkata: कोलकाता के पार्क स्ट्रीट डाकघर में बम होने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर पूरी जांच की। डाकघर को खाली कराया गया और हर कोने की तलाशी ली गई। जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और मामला अफवाह निकला, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विषयसूची
पार्क स्ट्रीट डाकघर में बम की अफवाह से मचा हड़कंप
Park Street Post Office bomb scare Kolkata: कोलकाता के व्यस्त पार्क स्ट्रीट इलाके में स्थित पोस्ट ऑफिस में बुधवार को बम होने की अफवाह फैलने से अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौके पर पहुंची। श्वान दस्ते की मदद से पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि, इस पूरी तलाशी अभियान में कोई भी संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला।
तलाशी पूरी होने के बाद पार्क स्ट्रीट थाने की पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके से रवाना हो गई।
जांच के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
फिलहाल पुलिस इस अफवाह के स्रोत की जांच कर रही है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

