युद्ध के विरोध में सीपीआईएम का कोलकाता में मार्च – गैस महंगाई और अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ बामफ्रंट सड़कों पर
CPIM anti-war protest march Kolkata: कोलकाता में लोगों ने युद्ध के खिलाफ और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। यह मार्च कॉलेज स्क्वायर से शियालदह स्टेशन तक निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार की विदेश नीति पर भी सवाल उठाए और युद्ध को तुरंत रोकने की मांग की। पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया।
विषयसूची
युद्ध के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, गैस महंगाई पर भी उठी आवाज
CPIM anti-war protest march Kolkata: कोलकाता। अमेरिका-इजरायल की संयुक्त सेना द्वारा ईरान पर हमले और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के विरोध में सीपीआईएम और बामफ्रंट कमेटी, पश्चिम बंगाल ने आज कोलकाता में एक बड़ा युद्धविरोधी मार्च निकाला।

यह मार्च कॉलेज स्क्वायर से शुरू होकर सूर्य सेन स्ट्रीट, राजा राममोहन सरणी, बैंक ऑफ इंडिया और बी बी गांगुली स्ट्रीट होते हुए सियालदह स्टेशन के स्मार्ट बाजार तक पहुंचा।

कोलकाता में विरोध मार्च के जरिए लोगों ने सरकार से की कार्रवाई की मांग

पश्चिम एशिया में तत्काल युद्धविराम की मांग के साथ-साथ प्रदर्शनकारियों ने कई अहम मुद्दे उठाए –

- गैस की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
- युद्ध के कारण ईंधन आपूर्ति में अस्थिरता का फायदा उठाकर मोदी सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाने का विरोध
- देश की संप्रभुता, स्वतंत्र विदेश नीति और राष्ट्रीय गरिमा को ताक पर रखकर अमेरिकी साम्राज्यवाद के सामने मोदी सरकार के झुकने की निंदा
बामफ्रंट कमेटी की ओर से वरिष्ठ नेता बिमान बसु ने इस अवसर पर बयान दिया।

यह प्रदर्शन ऐसे समय में हुआ जब पश्चिम एशिया संकट को लेकर देशभर में जनआक्रोश बढ़ता जा रहा है। बामफ्रंट के अनुसार आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और आंदोलन तेज किए जाएंगे।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

