Shivraj Singh Chouhan in Jammu: केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज जम्मू के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम बडयाल ब्राह्मण, आरएसपुरा, जम्मू में बाढ़ प्रभावित किसान भाई-बहनों के साथ संवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपदा से किसानों को बाहर निकालेगी। जम्मू में बाढ़ से नुकसान का हो रहा आकलन कृषि मंत्री श्री चौहान ने कहा कि गृह मंत्रालय, जल शक्ति विभाग, ग्रामीण विकास विभाग,