Rashtra Bharat Logo

Netflix पर सबसे अधिक देखी गयी ये फिल्में, धुरंधर पर सबसे कम व्यूज

Netflix पर सबसे अधिक देखी गयी ये फिल्में, धुरंधर पर सबसे कम व्यूज
Netflix पर सबसे अधिक देखी गयी ये फिल्में, धुरंधर पर सबसे कम व्यूज (Image: AI)

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई भारतीय फिल्मों को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। आरआरआर, जवान, एनिमल और गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों को करोड़ों बार देखा गया है। जानिए नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली भारतीय फिल्मों की पूरी सूची।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Netflix Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर आज दुनिया भर की फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में भारतीय फिल्मों ने भी इस प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों को नेटफ्लिक्स पर करोड़ों दर्शकों ने देखा है। आइए जानते हैं उन भारतीय फिल्मों के बारे में जिन्हें नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं।

आरआरआर (RRR)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर है RRR। निर्देशक एस. एस. राजामौली की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर करीब 45.05 मिलियन व्यूज मिले हैं।

जवान (Jawan)

दूसरे नंबर पर है जवान। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आए थे। इस फिल्म को प्लेटफॉर्म पर लगभग 33.7 मिलियन व्यूज मिले।

एनिमल (Animal)

तीसरे स्थान पर एनिमल है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर करीब 31.4 मिलियन बार देखा गया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)

वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है। आलिया भट्ट की इस फिल्म को लगभग 31.14 मिलियन व्यूज मिले हैं।

लापता लेडिज (Laapataa Ladies)

लापता लेडिज भी दर्शकों को काफी पसंद आई। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतीभा रांता और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में थे। इसे करीब 31.1 मिलियन व्यूज मिले।

लकी भास्कर (Lucky Baskhar)

इसके अलावा लकी भास्कर को लगभग 29.5 मिलियन, Crew को 28.8 मिलियन और महाराजा को 28.1 मिलियन व्यूज मिले हैं।

फाइटर (Fighter)

वहीं फाइटर को करीब 27.8 मिलियन व्यूज मिले। इस फिल्म में रितिक रोशन, दीपिका पादुकोन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शैतान को 25.2 मिलियन और हाल ही में रिलीज हुई Dhurandhar को करीब 23 मिलियन व्यूज मिले हैं।

इन आंकड़ों से साफ है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी भारतीय फिल्मों का जलवा लगातार बढ़ रहा है और दर्शक इन फिल्मों को बड़े पैमाने पर देख रहे हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।