Rashtra Bharat Logo

टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी! रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी! रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह
टूटने की कगार पर है मौनी रॉय की शादी! रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजह

Mouni Roy: मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों पिछले छह महीनों से अलग रह रहे हैं। सूरज को मौनी की लोकप्रियता के कारण खुद को नजरअंदाज महसूस होता था। हालांकि, दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Mouni Roy: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि मौनी और उनके पति सूरज नांबियार के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से तलाक या अलग होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन रिपोर्ट्स ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

मुश्किल दौर से गुजर रहा कपल

 साल 2022 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल पिछले कुछ महीनों से रिश्ते में मुश्किल दौर से गुजर रहा है। फिल्म पत्रकार विक्की लालवानी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि मौनी और सूरज के बीच दूरियां बढ़ गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच पहले जैसा प्यार और अपनापन अब नहीं रहा और छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़े भी बढ़ने लगे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vickey Lalwani (@iamvickeylalwani)

आखिर क्या है इस दूरी की वजह?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सूरज नांबियार को कई बार ऐसा महसूस होता था कि मुंबई में लोग उन्हें ज्यादा नहीं पहचानते, जबकि मौनी रॉय को हर जगह लोग तुरंत पहचान लेते हैं। इसी वजह से वह खुद को नजरअंदाज महसूस करते थे। कुछ रिपोर्ट्स में इसकी तुलना फिल्म अभिमान से भी की गई है, जिसमें अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी के किरदारों के बीच लोकप्रियता को लेकर तनाव दिखाया गया था।

करीब छह महीनों से अलग रह रहे हैं कपल

सूत्रों के अनुसार, मौनी और सूरज पिछले करीब छह महीनों से अलग रह रहे हैं। यही नहीं, हाल के समय में मौनी कई सोशल इवेंट्स में अकेले नजर आईं। खबर यह भी है कि अभिनेत्री ने अपना घर बदलना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी ने इस मामले को काफी समय तक निजी रखने की कोशिश की, लेकिन अब धीरे-धीरे बातें सामने आने लगी हैं।

कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि दोनों ने कानूनी सलाह लेना शुरू कर दिया है और कुछ वकीलों से बातचीत भी हुई है। हालांकि अभी तक तलाक के लिए कोई आधिकारिक आवेदन नहीं दिया गया है। अगर आने वाले समय में मामला आगे बढ़ता है तो दोनों को काउंसलिंग प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ सकता है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।