Netflix Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर आज दुनिया भर की फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में भारतीय फिल्मों ने भी इस प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों को नेटफ्लिक्स पर करोड़ों दर्शकों ने देखा है। आइए जानते हैं उन भारतीय फिल्मों के बारे में जिन्हें नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं। आरआरआर (RRR) इस लिस्ट में सबसे ऊपर है RRR। निर्देशक एस. एस. राजामौली की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर करीब 45.05 मिलियन व्यूज