Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में अक्सर उतार-चढ़ाव देखने को मिलता रहता है. कभी अचानक कीमत में बड़ी गिरावट आ जाती है तो कभी भाव आसमान छूने लगते हैं. यही वजह है कि लोग रोजाना सोने-चांदी के भाव जानने को बेताब रहते हैं. आज 8 मार्च को सोने के भाव में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई है. सोने की कीमत में आज कोई मामूली नहीं बल्कि बड़ी उछाल देखने को मिली है. अचानक हुए इस बढ़ोतरी से एक ओर जहां निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौटी तो वहीं दूसरी ओर आम खरीदार के चेहरे मुरझा गए.
आज सोने का भाव
आज 8 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 16,380 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 15,015 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 12,288 रुपये प्रति ग्राम है. एक दिन पहले यानी कल 7 मार्च को सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली थी. कल 7 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 16,127 रुपये प्रति ग्राम था. वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 14,784 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 12,099 रुपये प्रति ग्राम थी. आज सोने की कीमत में 252 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
विभिन्न शहरों में सोने का भाव
भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों पर नजर डालें तो आज राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 16,380 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में 16,364 रुपये, पटना में 16,370 रुपये, कोलकाता में 16,364 रुपये और सूरत में 16,370 रुपये प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी की कीमतों में भी हल्का फर्क देखने को मिलता है.
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।