विषयसूची
ToggleNetflix Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर आज दुनिया भर की फिल्में और वेब सीरीज उपलब्ध हैं। लेकिन पिछले कुछ समय में भारतीय फिल्मों ने भी इस प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। कई हिंदी और साउथ इंडियन फिल्मों को नेटफ्लिक्स पर करोड़ों दर्शकों ने देखा है। आइए जानते हैं उन भारतीय फिल्मों के बारे में जिन्हें नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं।
आरआरआर (RRR)
इस लिस्ट में सबसे ऊपर है RRR। निर्देशक एस. एस. राजामौली की इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर करीब 45.05 मिलियन व्यूज मिले हैं।
जवान (Jawan)
दूसरे नंबर पर है जवान। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति नजर आए थे। इस फिल्म को प्लेटफॉर्म पर लगभग 33.7 मिलियन व्यूज मिले।
एनिमल (Animal)
तीसरे स्थान पर एनिमल है, जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर करीब 31.4 मिलियन बार देखा गया है।
गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)
वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी भी इस लिस्ट में शामिल है। आलिया भट्ट की इस फिल्म को लगभग 31.14 मिलियन व्यूज मिले हैं।
लापता लेडिज (Laapataa Ladies)
लापता लेडिज भी दर्शकों को काफी पसंद आई। आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतीभा रांता और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में थे। इसे करीब 31.1 मिलियन व्यूज मिले।
लकी भास्कर (Lucky Baskhar)
इसके अलावा लकी भास्कर को लगभग 29.5 मिलियन, Crew को 28.8 मिलियन और महाराजा को 28.1 मिलियन व्यूज मिले हैं।
फाइटर (Fighter)
वहीं फाइटर को करीब 27.8 मिलियन व्यूज मिले। इस फिल्म में रितिक रोशन, दीपिका पादुकोन और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शैतान को 25.2 मिलियन और हाल ही में रिलीज हुई Dhurandhar को करीब 23 मिलियन व्यूज मिले हैं।
इन आंकड़ों से साफ है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी भारतीय फिल्मों का जलवा लगातार बढ़ रहा है और दर्शक इन फिल्मों को बड़े पैमाने पर देख रहे हैं।