विषयसूची
TogglePetrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ता है। हालांकि पिछले कुछ समय से सरकारी तेल कंपनियां कीमतों में बड़े बदलाव से बचती नजर आ रही हैं। इसी बीच 15 मार्च के लिए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं, जिनमें अलग-अलग शहरों में हल्का अंतर देखने को मिल रहा है।
विभिन्न शहरों में पेट्रोल के भाव
आज जारी दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत ₹104.21 प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और चेन्नई में ₹100.75 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। इसके अलावा अहमदाबाद में पेट्रोल ₹94.49, बेंगलुरु में ₹102.92 और हैदराबाद में ₹107.46 प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में पेट्रोल ₹104.72, लखनऊ में ₹94.69 और पटना में ₹105.58 प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है।
विभिन्न शहरों में डीजल के भाव
अगर डीजल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में यह ₹92.15 प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में डीजल ₹90.76 और चेन्नई में ₹92.34 प्रति लीटर है। वहीं अहमदाबाद में डीजल ₹90.17, बेंगलुरु में ₹89.02 और हैदराबाद में ₹95.70 प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है। लखनऊ में डीजल ₹87.80, पुणे में ₹90.57 और पटना में ₹93.80 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
दरअसल अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और स्थानीय शुल्क की वजह से पेट्रोल-डीजल के दामों में शहर के हिसाब से अंतर देखने को मिलता है। यही कारण है कि देश के कई शहरों में ईंधन की कीमतें अलग-अलग रहती हैं।
भारत में कितना है पेट्रोल-डीजल का स्टॉक
इधर पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और समुद्री मार्गों में रुकावट की खबरों के बीच ईंधन की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई थी। इस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने साफ किया है कि भारत के पास कच्चे तेल और ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है और देश में पेट्रोल, डीजल या विमानन ईंधन की आपूर्ति को लेकर फिलहाल किसी तरह की चिंता की बात नहीं है।
उन्होंने यह भी बताया कि जरूरत पड़ने पर एलपीजी की आपूर्ति में देरी की स्थिति से निपटने के लिए केरोसिन का उत्पादन भी बढ़ाया गया है, ताकि आम लोगों को खाना पकाने के लिए वैकल्पिक साधन मिल सके।