नागपुर में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर घायल
Nagpur hit and run accident Wanjari Nagar: नागपुर के अजनी पुलिस थाना क्षेत्र में एक बेकाबू चार पहिया वाहन ने वंजारी नगर के पास कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन से चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल नजदीकी मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।
फिलहाल वाहन चालक की पहचान और घटना की परिस्थितियों की जानकारी अजनी पुलिस जुटा रही है। पुलिस मामले की जाँच में लगी है।
अजनी थाना क्षेत्र के वंजारी नगर के पास हुआ हादसा, घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया
घायलों की स्थिति और आगे की कार्रवाई को लेकर अपडेट की प्रतीक्षा है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र