12वीं परीक्षा में अमरावती संभाग ने दिखाया दम
Amravati Division 12th board result 2026 Maharashtra: महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणामों में अमरावती संभाग ने इस वर्ष उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। संभाग ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है, जहाँ औसतन 90.92 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।
वहीं नागपुर संभाग इस बार आठवें स्थान पर रहा।
नागपुर संभाग का परिणाम उम्मीद से रहा कम
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित इन नतीजों ने विदर्भ क्षेत्र में मिश्रित तस्वीर पेश की है — जहाँ अमरावती संभाग ने अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन किया, वहीं नागपुर संभाग अपेक्षित पायदान से पीछे रहा।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र