जरूर पढ़ें

सिवान में मामूली विवाद बना जानलेवा, तिलक समारोह में जा रहे युवक की गोली लगने से मौत

Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत
Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत (Photo: RB / Akash)

Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में साइड देने और गाड़ी में स्क्रैच को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई चंदन कुमार सिंह और भांजे हर्ष सिंह पर गोली चला दी। इलाज के दौरान हर्ष सिंह की मौत हो गई, जबकि चंदन की हालत गंभीर है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Updated:

सिवान गोलीकांड के बाद परिवार में पसरा मातम

Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान, बिहार। खुशी का एक मौका मातम में बदल गया। भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह और बहनोई चंदन कुमार सिंह पर बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त गोलियां चला दीं, जब वे अपनी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस हमले में हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चंदन कुमार सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।

कैसे हुई घटना

बताया जा रहा है कि रास्ते में साइड देने और गाड़ी में स्क्रैच लगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। देखते-देखते यह मामूली झड़प हिंसक हो गई और बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत
Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत (Photo: RB / Akash)
Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत
Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत (Photo: RB / Akash)

अस्पताल में अफरा-तफरी

घटना के बाद सिवान जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गंभीर हालत को देखते हुए चंदन कुमार सिंह को पटना रेफर किया गया है। पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह खुद अस्पताल पहुंचे। पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है।

मामूली विवाद ने छीन ली एक युवक की जान

स्थानीय चिकित्सक ने की कड़ी निंदा

सिवान के जाने-माने सर्जन डॉ. विनय सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

(बाइट: डॉ. विनय सिंह, सर्जन, सिवान — एवं परिवार के सदस्य)

पुलिस कार्रवाई जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी बाइक सवारों की तलाश में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत
Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान में मामूली विवाद के बाद चली गोली, तिलक समारोह में जा रहे युवक की मौत (Photo: RB / Akash)

 


रिपोर्ट: आकाश, बिहार

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।