जरूर पढ़ें

लालबाजार में नए CP का ऐलान कोलकाता पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार

Kolkata Police election 2026 peaceful voting commitment: लालबाजार में नए CP ने दो चरणों के चुनाव में शांति बनाए रखने, फर्जी खबरों पर नजर और हथियार बरामदगी का भरोसा दिया।
Kolkata Police election 2026 peaceful voting commitment: लालबाजार में नए CP ने दो चरणों के चुनाव में शांति बनाए रखने, फर्जी खबरों पर नजर और हथियार बरामदगी का भरोसा दिया। (Photo Source: X)

Kolkata Police election 2026 peaceful voting commitment: कोलकाता पुलिस ने कहा है कि वह चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। दो चरणों के चुनाव को चुनौती मानते हुए पुलिस हर स्तर पर काम कर रही है। सोशल मीडिया पर निगरानी, हथियार बरामदगी और केंद्रीय बल की मदद से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

Updated:

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस की पूरी तैयारी

Kolkata Police election 2026 peaceful voting commitment: कोलकाता लालबाजार में नए कमिश्नर ऑफ पुलिस (CP) ने सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए साफ कहा कि कोलकाता पुलिस आगामी दो चरणों के चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्वीकार किया कि दो चरणों में चुनाव कराना एक चुनौती है, लेकिन भरोसा जताया कि कोलकाता पुलिस इसे अंजाम देने में सक्षम है। CP ने कहा, हम इस प्रक्रिया के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं – स्वतंत्र और बिना डर के।

शशी पाँजा प्रकरण पर सफाई

कानून और व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर

मंत्री शशी पाँजा से जुड़े कानून और व्यवस्था की घटना पर CP ने कहा कि उस वक्त पर्याप्त केंद्रीय बल उपलब्ध नहीं था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे यह नहीं समझा जाए कि पुलिस इस मामले में अक्षम है।

फर्जी खबरों पर कड़ी नजर

चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को लेकर CP ने बताया कि कोलकाता और जिला स्तर पर नोडाल अफसर तैनात हैं जो ऐसे मामलों की निगरानी करेंगे।

पोस्टर-बैनर विवाद और बम-हथियार बरामदगी

पोस्टर फाड़ने और दीवार लेखन से जुड़े अशांति के सवाल पर CP ने कहा कि पुलिस ऐसे हर मामले में जाँच करेगी। चुनाव से पहले बम और हथियार बरामदगी की घटनाओं पर उन्होंने बताया कि तदन्त जारी है।

CP ने यह भी जानकारी दी कि फिलहाल 30 कंपनी केंद्रीय बल कोलकाता पुलिस के पास मौजूद है और सभी अधिकारी ग्राउंड लेवल पर सक्रिय हैं।

चुनाव आयोग की ‘शांतिपूर्ण चुनाव’ की अपेक्षा पर उन्होंने दो टूक कहा हम प्रतिबद्ध हैं। – और आश्वस्त किया कि भविष्य में कोई अप्रिय घटना हुई तो उस क्षेत्र पर पूरा फोकस किया जाएगा।

दो चरणों का चुनाव कार्यक्रम जैसे-जैसे नजदीक आएगा, कोलकाता पुलिस की तैयारियों की असली परीक्षा शुरू होगी।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।