सातगाछिया क्षेत्र में घर-घर पहुंचा पीने का पानी
Drinking water supply Nodakhali Bauria village South 24 Parganas: पश्चिम बंगाल | दक्षिण 24 परगना। सातगाछिया विधानसभा क्षेत्र के बजबज नंबर 2 ग्राम पंचायत के नोदाखाली और बाउरिया गांवों में अब पीने का साफ पानी पहुंचने लगा है। वर्ष 2022 में शुरू हुई इस पेयजल परियोजना का काम अब लगभग 100 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अभिषेक बनर्जी ने इन गांवों में घर-घर पीने का पानी पहुंचाने का वादा किया था। उसी वादे को पूरा करने की दिशा में यह परियोजना लागू की गई थी।
परियोजना की जमीनी स्थिति जांचने के लिए बजबज नंबर 2 ब्लक के सभापति बुचान बनर्जी खुद मैदान में उतरे। उन्होंने गांव-गांव घूमकर यह सुनिश्चित किया कि हर घर तक सही तरीके से पानी पहुंच रहा है या नहीं।
नोडाखाली और बाउरिया गांव में लोगों को मिली बड़ी राहत
जब स्थानीय निवासियों से बात की गई, तो लोगों ने सांसद अभिषेक बनर्जी का आभार जताया। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके में लंबे समय से पीने के पानी की गंभीर समस्या थी, जो अब इस परियोजना के जरिए दूर हो रही है।
इस परियोजना के पूरी तरह चालू होने के बाद नोदाखाली और बाउरिया गांवों के सैकड़ों परिवारों को स्वच्छ पेयजल की नियमित आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल