जरूर पढ़ें

Howrah News: उलुबेड़िया, पत्नी और बड़े बेटे की कटारी से हत्या, छोटे को घायल कर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश

Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया।
Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया। (Photo by Reporter एकबाल)

Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा जिले के उलूबेड़िया में एक व्यक्ति ने पारिवारिक झगड़े के चलते अपनी पत्नी और बड़े बेटे की हत्या कर दी और छोटे बेटे को घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने खुद भी जान देने की कोशिश की। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच जारी है।

Updated:

घर के झगड़े में पति ने पत्नी और बेटे की हत्या की

Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा जिले के उलुबेड़िया थाना क्षेत्र के बाणीतला में गुरुवार देर रात एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। लगभग 40 वर्षीय प्रदीप मुखोपाध्याय ने कथित तौर पर कटारी से अपनी पत्नी और बड़े बेटे की नृशंस हत्या कर दी। छोटे बेटे को भी कटारी से घायल कर दिया। इसके बाद प्रदीप ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया।
Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया। (Photo by Reporter एकबाल)

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रदीप, उनकी पत्नी अपर्णा मुखोपाध्याय (38), दोनों बेटे- प्रणव (बड़ा) और आबिर (छोटा) – तथा उनकी मां कृष्णा मुखोपाध्याय एक साथ रहते थे। कुछ समय से परिवार में आपसी कलह चल रहा था। गुरुवार सुबह से ही प्रदीप का पत्नी और बेटों के साथ विवाद जारी था।

Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया।
Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया। (Photo by Reporter एकबाल)

रात को जब अपर्णा और दोनों बेटे कमरे में सो रहे थे, तब प्रदीप ने कमरे की छत की टाइल हटाकर अंदर प्रवेश किया। उसने सोई हुई अपर्णा और बड़े बेटे प्रणव पर कटारी से ताबड़तोड़ वार किए। छोटे बेटे आबिर ने शोर सुनकर कमरे से भागने की कोशिश की, तो उस पर कटारी फेंककर हमला किया गया। इस हमले में उसके दाहिने हाथ पर गहरी चोट आई।

Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया।
Uluberia husband kills wife son Howrah: हावड़ा के उलुबेड़िया में पति ने कटारी से पत्नी और बड़े बेटे की हत्या की, छोटे को घायल किया, फिर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने मां को हिरासत में लिया। (Photo by Reporter एकबाल)

लंबे समय से चल रहा था घर का विवाद, देर रात बनी बड़ी वारदात

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपर्णा और प्रणव के शव को बरामद किया तथा पोस्टमार्टम के लिए शरत्चंद्र चट्टोपाध्याय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा। घायल आबिर को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले प्रदीप को भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही प्रदीप की मां कृष्णा मुखोपाध्याय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मृतक की बेटी पल्लवी अधिकारी ने घटनास्थल पर मीडिया से बात की। (बाइट: पल्लवी अधिकारी, मृतका की बेटी)

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।